जमीन मे हिस्सा ना देने की वजह से पोते ने तोड़ डाले अपने ही दादा के दांत

गुरुग्राम । आजकल पैसो की चकाचौंध के आगे रिश्तो की अहमियत बिल्कुल फीकी नजर आती है. बता दें कि समाज में ऐसे भी लोग हैं जो पैसे व जमीन जायदाद को लेकर रिश्तो को तार-तार कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना से सामने आया है. जहां  जायदाद में हिस्सा ना मिलने पर पोते ने ही अपने दादा को बुरी तरह पीट डाला और उसने अपनी दादी के दांत तोड डालें.

GURUGRAM NEWS 2

पोते ने अपने ही दादा को बुरी तरह पीटा

दोनों बुजुर्गों को घायल अवस्था में सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वही बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की है. वही बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका पोता व उसका बेटा जमीन को लेकर समय-समय पर झगड़ा करते रहते हैं. उन्होंने बताया कि बीती रात उसने अपने बुजुर्ग पिता को पीटा और उसके बाद बुजुर्ग महिला को भी बुरी तरह पीटा. इस मारपीट की वजह से बुजुर्ग महिला के दांत भी टूट गए. बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था मे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बता दें कि बुजुर्ग फौज से रिटायर्ड सैनिक है. मकान मे जमीन जायदाद को लेकर उसके पोते ने उसे बुरी तरह पीटा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.