हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर बिछेगी हरियाली की चादर, 3 लाइनों में होगा पौधारोपण

गुरुग्राम | हरियाणा के कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 12 से 13 फीट ऊंचे स्ट्रक्चर पर 3 लाइनों में अलग- अलग प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे. इससे एक्सप्रेसवे के किनारे हरियाली में इजाफा होगा. वन विभाग द्वारा यह पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे. हरियाणा औद्योगिक अवसर योजना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) इनकी देखभाल, सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगा.

kmp

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव एवं आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक यश गर्ग भी मौजूद रहे.

15 जुलाई को मनाया जाएगा वन महोत्सव

बृहस्पतिवार को पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा आगामी वन महोत्सव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक में बताया गया कि 15 जुलाई को पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थलों, तालाबों, नदियों के किनारे और पंचायत भूमि पर एक साथ लाखों पौधे लगाए जाएंगे. इसमें सामाजिक संगठनों और औद्योगिक घरानों का भी सहयोग रहेगा. शहरों के प्रमुख चौराहों पर पौधारोपण किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित उद्योगों को दी जाएगी. इन जगहों पर संबंधित कंपनी की पट्टिका भी लगाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 400 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा, 5 नए एलिवेटेड कॉरिडोर सहित पूरे होंगे यह कार्य

2 चरणों में होगा पौधारोपण कार्य

औद्योगिक क्षेत्र के इलाकों में स्थित सड़कों के नाम के अनुरूप ही पौधों की प्रजातियों को लगाया जाएगा. 2 चरणों में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पौधारोपण का कार्य किया जाएगा. पहले चरण में कुंडली से मानेसर और दूसरे चरण में मानेसर से पलवल तक पौधारोपण होगा. जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी लैंडस्केप एजेंसी की सेवाएं भी ली जा सकेंगी. हरियाणा वन विकास निगम को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम की परियोजनाओं में भी पौधारोपण की जिम्मेदारी दी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts