जहरीली हुई हवा! गुरुग्राम और फरीदाबाद टॉप 10 प्रदुषित शहरों की सूची में शामिल

गुरुग्राम | सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर हरियाणा समेत दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में जमकर हुई आतिशबाजी ने हवा में प्रदुषण की मात्रा को इस कदर बढ़ा दिया है कि लोगों को सांस लेना दुभर हो गया है. हवा में प्रदुषण स्तर बढ़ने से लोगों को एलर्जी, गले में खराश व आंखों में जलन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. प्रदुषण स्तर बढ़ने से गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान में कोहरे की मोटी परत छाई रही जिसके चलते विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई.

pollution delhi

केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 486 है . आज गाजियाबाद का प्रदुषण स्तर डार्क रेड जोन में दर्ज किया गया है. गाजियाबाद क्षेत्र के लोनी इलाके में प्रदुषण स्तर का जिक्र किया जाएं तो यहां का AQI 496 दर्ज किया गया, जो जनपद में सबसे ज्यादा रहा.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

AQI        श्रेणी

• 0-50    अच्छी

• 51-100   संतोषजनक

• 100-200   मध्यम

• 201-300   खराब

• 301-400   अत्यंत खराब

• 400-500   गंभीर

• 500 +       बेहद गंभीर

देश के टॉप 10 प्रदुषित शहरों की सूची

प्रदुषित शहर   प्रदुषण स्तर

• गाजियाबाद  486

• नोएडा        478

• हापुड़        468

• बागपत     467

• बुलंदशहर  461

• मेरठ       461

• ग्रेटर नोएडा 458

• गुरुग्राम    455

• फरीदाबाद  454

• दिल्ली   449

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.