त्यौहारी सीजन पर हरिद्वार- साबरमती स्पेशल ट्रेन का तोहफा, इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

गुरुग्राम | त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे द्वारा लंबे रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज से 15 अक्टूबर यानि आज से हरिद्वार- साबरमती- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड से राजस्थान के बीच UP, दिल्ली और हरियाणा के यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा.

RAIL TRAIN

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09425/ 26, हरिद्वार से साबरमती के बीच 1145 किलोमीटर का सफर तय करेगी. यह ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रात 09.40 बजे चलेगी. जबकि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 05.20 बजे साबरमती से रवाना होगी. इस ट्रेन में एसी, स्लीपर कोच और जनरल कोच की सुविधा मिलेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, आबू रोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

रेलवे के एक अधिकारी ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते इस ट्रेन में सफर के लिए अपनी टिकट बुक करा लें. स्टेशनों पर इस ट्रेन से जुड़ी समय- सारणी उपलब्ध करा दी गई है. उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन पर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. कई प्रमुख रूटों पर लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है. कुछ ट्रेनों की समयावधि में विस्तार किया गया है, तो कुछ ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.