कोरोना पॉजिटिव राम रहीम का हनीप्रीत रखेंगी ख्याल, हस्पताल में अटेंडेंट कार्ड भी बनवाया

गुरुग्राम । साध्वियों से यौन उत्पीडन मामले में रोहतक की सुनारियां जेल में 20 वर्ष की सजा भुगत रहे डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां बाबा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. हस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही बाबा अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से मिलने की जिद पर अड़ा था. जिसके बाद हनीप्रीत बाबा राम रहीम से मिलने पहुंची.

ram rahim

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनीप्रीत ने 15 जून तक के लिए डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में हस्पताल में कार्ड बनवा लिया है. बताया जा रहा है आज सुबह 8:30 बजे से ही हनीप्रीत राम रहीम के कमरे में उसकी देखभाल कर रही है. हस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक डेरा प्रमुख के ठीक होने तक हनी प्रीत ही उसकी देखभाल करेंगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम की सड़कों पर जलभराव, एक्सप्रेसवे से साइबर हब तक ट्रैफिक बेहाल; 25 अगस्त को WFH सलाह

आपको बता दें कि बाबा राम रहीम हनीप्रीत को अपना सबसे ज्यादा करीबी मानता है. डेरा प्रमुख राम रहीम हनीप्रीत को अपनी मुंह बोली बेटी मानता है. बाबा राम रहीम ने डेरे में रहते हुए हनीप्रीत के नाम पर कई बड़े कारोबार शुरू किए थे.

वहीं प्रदेश के विपक्षी दलों ने भी इतने संगीन आरोपों में सजा भुगत रहे एक आरोपी के इस तरह के वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर हरियाणा की मनोहर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.