गुरुग्राम में रोड़वेज बस और ट्रक की भयंकर टक्कर, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

गुरुग्राम । अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक और हरियाणा रोड़वेज की बस में टक्कर हो गई है जिसके दौरान करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती करवाया गया है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

bus accident

बताया जा रहा है कि हरियाणा रोड़वेज की बस सुबह फिरोजपुर झिरका से नूंह की तरफ आ रही थी. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किसकी लापरवाही की वजह से हुआ है. वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बहुत तंग सड़क है. कई सालों से प्रशासन से लेकर स्थानीय विधायक के सामने इस सड़क को चौड़ा करने की मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है. वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण यहां आएं दिन हादसे होते रहते हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हरियाणा रोड़वेज बस और ट्रक की भिड़ंत हुई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.