साईबर सिटी गुरुग्राम से मानवता को कलंकित कर देने वाला मामला, कलयुगी मां ने नवजात को कूड़े के ढेर में फेंका

गुरुग्राम | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम से मानवता को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सोहना के वार्ड नंबर 18 में एक कलयुगी मां ने अपने पाप को छिपाने के लिए अपने नवजात शिशु को कड़कड़ाती ठंड में कूड़े के ढेर में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

baby baccha child

महिला ने दी जानकारी

वार्ड नंबर 18 की एक महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल से घर ले जा रही थी तो स्कूल के नजदीक कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी.

ठंड से नवजात शिशु की मौत

चौकी इंचार्ज राजवीर ने बताया कि सोहना के वार्ड नंबर 18 में मस्जिद स्कूल के नजदीक कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना मिली थी. जांच में सामने आया है कि बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था. कलयुगी मां ने बच्चे को कड़कड़ाती ठंड में बाहर फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपित मां का भी पता लगाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 108 करोड़ रुपये से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बनेंगी नई सर्विस रोड और फुटपाथ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.