गुरुग्राम में 4000 करोड़ का निवेश करेगी IKEA, हरियाणा में बढ़ेंगे हजारों रोजगार

गुरुग्राम | हरियाणा में विदेशी निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक हुई. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर IKEA इंडिया के सीईओ पैट्रिक एंटोनी से मुलाकात की. बैठक में गुरुग्राम में कंपनी के करीब 4000 करोड़ रुपये के निवेश वाले प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई. IKEA इंडिया ने परियोजना से जुड़ी सरकारी मंजूरियां और अन्य जरूरी क्लीयरेंस समय पर और सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया.

Job Exam Student Collage

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट तय समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहा है. बैठक में हरियाणा में IKEA के भविष्य के निवेश पर भी विस्तार से चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने राज्य में नए निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार- विमर्श किया.

करोड़ का निवेश करेगी IKEA

इससे औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या प्रक्रियागत परेशानी नहीं आने दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के रक्षित यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, NDA से IMA तक पूरा किया सपना

हरियाणा में बढ़ेंगे हजारों रोजगार

सीएम ने कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत कनेक्टिविटी और उद्योग हितैषी नीतियों के कारण हरियाणा देश के सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में शामिल हो चुका है. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां राज्य में निवेश के लिए आगे आ रही हैं. बैठक विदेश सहयोग विभाग के सौजन्य से आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा में विदेशी निवेश बढ़ाने और औद्योगिक विकास को नई गति देने पर भी चर्चा हुई. भविष्य में ऐसे निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.