गुरुग्राम में बनेगी देश की पहली वेडिंग सिटी, एक ही परिसर में पूरी होगी शादी की सभी रस्में

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार ने दिल्ली- एनसीआर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात देने की योजना बनाई है. बता दें कि राज्य सरकार ने गुरुग्राम को देश की पहली आधुनिक वेडिंग सिटी के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है. इससे शादियों के सीजन में अब यहां के लोगों को किसी दूसरे हिल स्टेशन या राज्य में जाने की समस्या से राहत मिलेगी.

Wedding Marriage

एक ही परिसर में सभी रस्में

इस परियोजना के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) ने गुरुग्राम के फाजिलवास गांव में लगभग 186 एकड़ भूमि को चिन्हित किया है. इसका उद्देश्य शादियों के लिए एक ऐसा केंद्र स्थापित करना है, जहां सगाई से लेकर विदाई तक की सभी रस्में एक ही परिसर में पूरी हो सके. इस वेडिंग सिटी में आधुनिक बैंक्वेंट हॉल, खुले मैदान , कैटरिंग जोन, डेकोरेशन सेवाएं, ट्रांसपोर्ट सुविधा, शॉपिंग एरिया, मनोरंजन जोन और मेहमानों के लिए होटल व गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी.

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देना और डेस्टिनेशन शादी के लिए लोगों को राज्य के अंदर ही जगह उपलब्ध कराना है. यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल विजन पर आधारित होगा. सरकार का भविष्य में खरखौदा और पिंजौर में भी इस तरह की वेंडिंग सिटी विकसित करने की योजना है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के सबसे बिजी चौराहे से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, 32 करोड़ से बनेगा नया फ्लाईओवर

रोजगार के मिलेंगे अवसर

इस वेडिंग सिटी से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. यह केवल शादी ही नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. इवेंट मैनेजमेंट, होटल इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, फूड और सजावट जैसे क्षेत्रों में हजारों युवाओं को काम मिलेगा. स्थानीय कारीगरों, ज्वेलर्स और बुटीक संचालकों को भी स्थायी बाजार मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.