हरियाणा के इस शिव मन्दिर में मन्नत पूरी होने पर चढ़ती है घंटियां, 900 साल पुरानी इस परम्परा की बेहद रोचक है कहानी

गुरुग्राम | हरियाणा सहित देशभर में मंदिरों का अपना विशेष महत्व है. हर मंदिर की अपनी एक अलग मान्यता होती है. इसी तरह का एक मंदिर गुरुग्राम के सोहना में है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. ये मंदिर 900 साल पुराना है.

shiv mandir

900 सालों से चली आ रही है घंटी बांधने की परम्परा

अलग- अलग मंदिरों में पूजा- पाठ करने के कई तरह के विधि-विधान होते हैं. सालों से कई तरह की मान्यताएं चली आ रही है जिनका श्रद्धालु आज भी पालन करते आ रहे हैं. भक्तों की मनोकामना पूरी होती है तो वे किसी विशेष तरह का प्रसाद या फिर कोई और सामान चढ़ाते हैं. लेकिन हम यहां जिस मंदिर का जिक्र कर रहे हैं उस मंदिर में मनोकामना पूरी होने पर चढ़ावे की एक परम्परा 900 साल पुरानी है.

व्यापारी की मन्नत पूरी होने पर शुरू हुई थी परम्परा

बता दें कि ये मंदिर गुरूग्राम जिले से 20 किलोमीटर दूर स्थित सोहना शिव कुंड पर प्राचीन चमत्कारी शिव मंदिर है. यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर जो भी भक्त मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है और मनोकामना पूरी होने पर इस मंदिर पर घंटियां चढ़ाई जाती हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

बताया जा रहा है कि 900 साल पुरानी इस परम्परा के पीछे एक बड़ी दिलचस्प कहानी है. इस मंदिर में 900 साल पहले चतुर्भुज नाम का एक नमक व्यापारी सोहना आया था और उसने इस जगह अपना सारा नमक बिक जाने की मन्नत मांगी. उसकी मन्नत पूरी हुई और उसने यहां घंटी चढ़ाई थी और तभी से यह परंपरा चली आ रही है.

भक्तों की पूरी होती है मनोकामना

आज हजारों की संख्या में भक्त यहां पर बीमारी से निजात दिलाने, नौकरी लगने, शुभ काम, शादी, पढ़ाई और बच्चे होने की मन्नत मांगते हैं. इस मंदिर पर जो भी भक्त शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है. शिव कुंड पर बने इस प्राचीन शिव मंदिर के साथ ही हनुमानजी का भी मंदिर है जो कि काफी प्रचलित है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.