गुरुग्राम: बढ़ते प्रदूषण से बढ़ रही है साँस और आँखों के मरीजों की संख्या

गुरुग्राम । दिल्ली एनसीआर में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है. हवा जहरीली होती जा रही है. जिसे रोकने के लिए प्रदूषण विभाग द्वारा कई प्रयास किये जा रहे हैं. इसके बावजूद भी प्रदूषण से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही .

PARDUSHAN

प्रदूषित हवा के कारण साँस और दिल के मरीजों को तकलीफ बढ़ने लगी है. वहीं अस्पतालों में लगातार आँखों में जलन साँस लेने में तकलीफ गले में खराश जुकाम आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इनमे बच्चे और बूढ़े ज्यादा शामिल हैं. प्रदूषण और सर्दी का असर सबसे ज्यादा बच्चों और बूढ़े लोगों पर पड़ रहा है.

बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार नवजात शिशुओं में एलर्जी की समस्या देखने को मिल रही है. यह प्रदूषित हवा बच्चों के फेफड़ों को प्रभावित करती है. जिससे बच्चो में स्वसन संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है. साथ ही साथ अस्थमा की भी शिकायत मिली है. इसके अलावा कई लोगों में आँखों में जलन होने की बात कही यह भी प्रदूषण की वजह से ही हो रहा है . एक तो मौसम बदल रहा है और उसके साथ प्रदूषण का बढ़ना एक खतरे की घंटी की तरह है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ
Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts