गुरुग्राम सहित इन शहरों में सुदृढ़ होगी आधारभूत सुविधाएं, 128 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में कल चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई पावर वर्क्स कमेटी (HPWC) की बैठक बुलाई गई थी जिसमें शहरी अवसंरचना को मजबूती देने के उद्देश्य से कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी प्रदान की गई है.

CM Nayab Singh Saini

गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

इस बैठक में 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है जबकि पारदर्शी प्रक्रिया के चलते लगभग 8.77 करोड़ रुपये की सीधी बचत भी सुनिश्चित की गई है. सीएम ने इसे सरकारी खर्च में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का उदाहरण बताया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स निर्धारित समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के अनुरूप पूरे किए जाएं. किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

तीन बड़े शहरों पर फोकस

बैठक में जिन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है उनमें अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर के उन इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की परियोजना शामिल है, जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी. इसके अलावा अंबाला नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई के कार्य को भी मंजूरी दी गई है जिससे शहरी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इसके अलावा इस बैठक में गुरुग्राम स्थित श्री माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पुनर्विकास से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी दी गई है. इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल सिस्टम, एचवीएसी और अग्निशमन प्रणालियों से संबंधित कार्य शामिल हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.