इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की तबीयत में हो रहा सुधार, पांच बार रह चुके हैं सीएम

गुरुग्राम | इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की तबीयत में अब सुधार होने लगा है. उनकी काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी. ऐसे समय में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. इसलिए बुधवार को मेदांता अस्पताल लाया गया था.

Om Prakash Chautala

आईसीयू से रखा गया बाहर

मिली जानकारी के मुताबिक, चौटाला को एक दिन के लिए आईसीयू में रखा गया था. अब हालत में सुधार देखते हुए उन्हें सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है. मेदांता के डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. साथ ही, उनके प्रशंसक जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 108 करोड़ रुपये से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बनेंगी नई सर्विस रोड और फुटपाथ

5 बार रह चुके हैं सीएम

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि उन्हें 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाले में दोषी ठहराया गया था और तिहाड़ जेल में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. 89 साल के चौटाला 12वीं पास हैं. चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम बन चुके हैं. ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.