खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के ट्रैफिक जाम से कोई अछूता नहीं है. हालांकि, यहां लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर- 84 स्थित ऐलान मॉल से IMT मानेसर तक ट्रैफिक जाम फ्री सफर करने की तैयारी शुरू करते हुए शहीद राव रणजीत सिंह चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है.

flyover bridge pul highway

फ्लाईओवर से मिलेगा फायदा

पिछले सप्ताह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें मॉनसून सीजन में जलभराव की रोकथाम सहित गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने की योजना पर रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए थे.

उन्होंने निर्देश दिया था कि द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर- 84 स्थित ऐलान मॉल से IMT मानेसर तक जाने वाले सड़क मार्ग को बेहतर बनाया जाए. इसके लिए शहीद राव रणजीत सिंह चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना है.

ऐलान मॉल से लेकर IMT मानेसर तक मुख्य सड़क मार्ग पर दो प्रमुख चौराहे दादी सत्ती चौक और शहीद राव रणजीत सिंह पड़ता है. दादी सत्ती चौक पर जल्द ही तीन- तीन लेन के फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री नायब सैनी इस योजना को हरी झंडी दिखा चुके हैं. इस चौक से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर शहीद राव रणजीत सिंह चौक (सेक्टर- 86, 87, 90, 91 चौराहा) है. यहां बहुत अधिक ट्रैफिक दबाव रहता है जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

NH- 48 से घटेगा ट्रैफिक दबाव

गुरुग्राम से IMT मानेसर जाने वाले कर्मचारी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं. इस मुख्य सड़क को तीन-तीन लेन का बनाने के साथ-साथ सर्विस रोड़ का निर्माण करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क पर किया जाना प्रस्तावित है. इस मुख्य सड़क पर दो चौराहे बनने के बाद ज्यादा संख्या में लोग इस सड़क मार्ग का इस्तेमाल करेंगे. इससे दिल्ली- जयपुर हाइवे से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.