पंचगांव नहीं अब यहां पर शिफ्ट होगा खेड़कीदौला टोल प्लाजा, NHAI को मिली 28 एकड़ जमीन

गुरुग्राम | दिल्ली- NCR से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली- जयपुर हाइवे पर गुरुग्राम में स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा को पंचगांव नहीं, बल्कि अब सहरावन में शिफ्ट किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत, नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जमीन चिह्नित कर ली है. इस संबंध में HSIIDC को जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है.

Toll Tax Plaza

विवाद रहित 28 एकड़ जमीन

पिछले सप्ताह NHAI और HSIIDC की एक टीम ने सहरावन गांव का निरीक्षण किया था. यहां टोल प्लाजा को शिफ्ट करने के लिए NH- 48 पर दाई ओर करीब 28 एकड़ जमीन खाली पड़ी है. यह जमीन HSIIDC के अधीन है और इसपर किसी तरह का विवाद भी नहीं है. इस जमीन पर कुछ किसानों ने बाजरे की खेती की हुई हैं, लेकिन उन्होने जमीन खाली करने के लिए दो सप्ताह की मोहलत मांगी है.

इस जमीन की पैमाइश कराकर HSIIDC जमीन का कब्जा NHAI को सौंपेगा. NHAI के प्रोजेक्ट आफिसर योगेश तिलक की ओर से मामले को मुख्यालय से अवगत करवाकर टोल प्लाजा शिफ्टिंग के लिए सहरावन में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

पंचगांव में हुआ था विरोध

खेड़कीदौला टोल प्लाजा को पंचगांव में शिफ्ट करने की तैयारियां जोरों पर थी. यहां एक कंपनी को टेंडर आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने इस मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद पंचगांव में टोल प्लाजा के निर्माण की योजना रद्द हो गई. इससे ठेकेदार को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.