गुरुग्राम में ग्रेटर SPR निर्माण के लिए इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, किसानों को मिलेगा 11 करोड़ रुपए तक मुआवजा

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) के निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू हो चुकी है और इसके लिए 14 गांवों की 670 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने बताया कि अगले एक सप्ताह में इस जमीन के अधिग्रहण के मुआवजे की घोषणा कर जमीन कब्जे में ले ली जाएगी. इस मुख्य सड़क मार्ग के निर्माण के लिए दो चरणों में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Village Gaon 1

इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

पहले चरण में गांव बहरामपुर की 26.38 एकड़, उल्लावास की 17.181 एकड़, कादरपुर की 76.937 एकड़, मैदावास की 49.775 एकड़, धुमसपुर की 54.481 एकड़ और बादशाहपुर की 51.681 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी. इस जमीन के अधिग्रहण के लिए HSVP प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में रेट निर्धारण समिति की बैठक हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक इस जमीन के बदलें में जमीन मालिकों को साढ़े 6 करोड़ रुपए से लेकर 8 करोड़ रुपए प्रति एकड़ तक मुआवजा राशि दी जाएगी.

11 करोड़ रुपए तक मिलेगा मुआवजा

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, गांव शिकोहपुर में जमीन मालिकों को सबसे ज्यादा मुआवजा राशि का लाभ मिलेगा. यहां जमीन अधिग्रहण की एवज में 8 करोड़ रुपए से लेकर 11 करोड़ रुपए के बीच प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

ग्रेटर SPR निर्माण के लिए दूसरे चरण में जिन गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी उनमें अकलीमपुर की 5.95 एकड़, टीकली की 62.95 एकड़, सकतपुर की 68.60 एकड़, शिकोहपुर की 15.92 एकड़, नौरंगपुर की 48.41 एकड़, बार गुर्जर की 99.13 एकड़, मानेसर की 33.15 एकड़ और नैनवाल की 59.92 एकड़ जमीन शामिल है. इसके लिए 19 मार्च को रेट निर्धारण समिति की बैठक होगी.

इस आधार पर मिलेगा मुआवजा

साल 2011 से लेकर 2013 तक खेतीहर जमीन की तहसील में सर्वाधिक किस रेट के आधार पर रजिस्ट्री हुई थी. इन गांवों में रजिस्ट्री किस रेट के आधार पर हुई थी, उसका औसत निकाला जाएगा. इन दोनों में से जो राशि ज्यादा होगी उसके आधार पर मुआवजा राशि का लाभ दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.