ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण ने पकड़ी रफ्तार, इन गांवों में खरीदी जाएगी जमीन

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत भूमि अधिग्रहण विभाग ने जमीन खरीदने की प्रकिया शुरू कर दी है. इसके लिए गांव कन्हई, इस्लामपुर और बसई की करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदी जाएगी. भूमि अधिग्रहण के नोटिस मिलने के बाद जमीन मालिकों की ओर से आपत्तियां दाखिल की जा रही है.

Land Jamin Property

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) को मेट्रो स्टेशन के निर्माण और मेट्रो लाइन बिछाने के लिए गांव इस्लामपुर में करीब साढ़े 8 हजार वर्ग मीटर, गांव कन्हई में सिर्फ 534 वर्ग मीटर और गांव बसई में करीब 1700 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है.

GMRL के आग्रह पर भूमि अधिग्रहण विभाग ने इस जमीन को खरीदने के लिए जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया है. बता दें कि पहले चरण के तहत मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर 12 पिलर का निर्माण किया जा चुका है और करीब 30 पिलर निर्माणाधीन हैं.

साढ़े 43 मीटर जमीन के 34 मालिक

गांव बसई में साढ़े 43 मीटर जमीन खरीदने के लिए भूमि अधिग्रहण विभाग की तरफ से राजस्व रिकॉर्ड का सर्वे किया गया था जिसमें पाया गया कि जमीन के इस छोटे से टुकड़े का मालिकाना हक 34 लोगों के नाम पर है. वहीं, इस्लामपुर में 2759 वर्ग मीटर जमीन का मालिकाना हक 21 लोगों के नाम जबकि कन्हई गांव में 3637 वर्ग मीटर जमीन का मालिकाना हक 38 लोगों के नाम पर है.

यह भी पढ़े -  4 महीने बाद खत्म हुआ इंतजार, गुरुग्रामवासियों के लिए शुरू हुई मल्टीलेवल पार्किंग

यहां पर बनेगा नया फ्लाईओवर

बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर के ऊपर से मेट्रो संचालित होगी. शहरी एवं आवास मंत्रालय ने GMRL के आग्रह पर इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है. GMDA की ओर से अब इस मामले को सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली GMDA की बैठक में रखा जाएगा. इस बैठक में मंजूरी मिलते ही फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर काम शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.