खुशखबरी: IMT सोहना में बनेगी लिथियम आयन बैटरी, एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार की औद्योगिक नीति से प्रभावित होकर व मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से IMT सोहना में जापान की प्रसिद्ध कंपनी एटीएल ने करीब 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करते हुए लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा पहला प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से करीब 5 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Gurugram Battery

हरियाणा को मिलेगी नई पहचान

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार लिथियम आयन बैटरी की निर्माण इकाई की स्थापना से हरियाणा की पहचान औद्योगिक क्षेत्र में नए रूप से उभरेगी. केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएमटी सोहना में एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के इस मेगा प्रोजेक्ट का वीरवार को शुभारंभ किया. इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे.

क्वालिटी प्रोडक्ट का होगा उत्पादन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जिस तरह जापान अपने प्रोडक्ट बनाने में क्वालिटी पर भरोसा करता है, उसी तरह अब हरियाणा में भी क्वालिटी पर खरे उतरने वाले प्रोडक्ट बनाए जाएंगे. आधुनिक भारत में आज इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सभी सामान बनाए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ देश के उपभोक्ताओं व युवाओं को रोजगार के रूप में मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आज का यह दिन हरियाणा के औद्योगिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक सहयोग का पर्याय बन चुका है. उन्होंने कहा कि एटीएल ग्रुप (टीडीके कॉरपोरेशन, जापान) ने हरियाणा की धरती पर अत्याधुनिक लिथियम आयन बैटरी निर्माण इकाई स्थापित कर ऐतिहासिक पहल की है. प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए आने वाले समय में प्रदेश में जल्द ही 10 नए औद्योगिक शहर विकसित किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.