चालान भुगतान के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने से मिलेगा छुटकारा, ATM की तर्ज पर शहरों में लगेगी मशीनें

गुरुग्राम | हरियाणा में ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने पर चालान का जुर्माना भरने की प्रक्रिया को आसान बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इस संबंध में हरियाणा पुलिस द्वारा अब आपको कोर्ट या पुलिस दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा दिलाने की योजना बनाई गई है. इसके लिए ATM मशीनों की तर्ज पर शहरों के रेलवे और मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मॉल सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर चालान राशि का भुगतान करने के लिए मशीनें स्थापित की जाएगी.

Traffic Chalan

ऐसे होगा भुगतान

इस मशीन में आपको वाहन नंबर डालना होगा, जिसके दर्ज होते ही चालान राशि समेत पूरी डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसके बाद, रकम डालने के लिए QR कोड स्कैन करना होगा. प्रक्रिया सफल होते ही आरटीए कार्यालय में दर्ज वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर रकम जमा होने की जानकारी आ जाएगी. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गुरुग्राम से इस नए प्रयोग की शुरुआत हो रही है.

सबसे पहले गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में इस मशीन को लगाया जाएगा. इसके बाद, अन्य जगहों पर स्थापित की जाएगी. डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने बताया कि गुरुग्राम में इस प्रोजेक्ट को सफलता मिलती है तो प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस मशीन को लगाया जाएगा. इस पूरी व्यवस्था को पुलिस की तरफ से लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

डिजिटाइजेशन को बढ़ावा

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि इस व्यवस्था से बड़े स्तर पर लोगों को राहत पहुंचेगी. उन्हें चालान राशि के भुगतान के लिए कोर्ट या पुलिस दफ्तरों की लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आधुनिकता के इस युग में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.