खुशखबरी: गुरुग्राम में एक और नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर में मेट्रो विस्तार से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दिल्ली के यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरुग्राम के इफको चौक तक प्रस्तावित मेट्रो रूट का राइडरशिप अध्ययन कार्य पूरा कर लिया है.

Metro

ट्रैफिक दबाव होगा कम

द्वारका के सेक्टर- 21 से लेकर पालम विहार के रेजांगला चौक तक HMRTC पहले ही राइडरशिप अध्ययन कार्य करवा चुकी है. इन दोनों में से एक रूट पर जल्द फैसला होने की संभावना जताई जा रही है. ट्रैफिक जाम के लिए मशहूर गुरुग्राम शहर में नए रूटों पर मेट्रो सेवा शुरू होने से अतिरिक्त भीड़- भाड़ और ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को आवाजाही के लिए आरामदायक परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा.

यह रहेगा रूट

DMRC ने यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से लेकर इफको चौक मेट्रो स्टेशन तक भूमिगत मेट्रो चलाने की योजना बनाई है. राइडरशिप अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि साल 2041 तक इस रूट पर रोजाना डेढ़ लाख यात्री सफर करेंगे. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन और निजी वाहनों सहित अन्य परिवहन साधनों से सफर करने वाले लोग इस प्रस्तावित लाइन पर स्थानांतरित हो जाएंगे. DMRC ने इस रूट को मंजूरी देने के लिए हरियाणा सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

DMRC ने बताया कि 11.63 किलोमीटर लंबा यह भूमिगत मेट्रो रूट एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार होगा. यह सेक्टर- 22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क से होते हुए इफको चौक पर पहुंचेगा. इससे यात्रियों को आवाजाही के लिए बेहतर परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा.

प्रस्तावित स्टेशन

इस मेट्रो रूट पर जिन जगहों पर स्टेशन बनना प्रस्तावित है, उनमें रेजांगला चौक, गांव चौमा, सेक्टर- 110A, सेक्टर- 111, दिल्ली का सेक्टर- 28, आईईसीसी और द्वारका का सेक्टर- 21 शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.