मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई पहचान, सड़कों पर दिखेगी कनॉट प्लेस जैसी आधुनिक सुविधाएं

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को अब नई पहचान मिलने वाली है. बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम ने यहां दिल्ली के मशहूर कनॉट प्लेस की तर्ज पर आधुनिक स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स लगाने की योजना बनाई है. इस योजना के तहत न केवल रोशनी बेहतर होगी बल्कि सुरक्षा और तकनीक का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसके अंतर्गत, शहर की 10 प्रमुख सड़कों को स्मार्ट एवं डिजिटल स्ट्रीट लाइटों के रूप में विकसित किया जाएगा.

Road

यह होगी खास सुविधाएं

इस योजना के पूरी होने के बाद गुरुग्राम हरियाणा का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जहां स्मार्ट और मल्टी- फंक्शनल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इन स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के पोल पर कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी. हर पोल पर हाई- रेजोल्यूशन CCTV कैमरे लगाएं जाएंगे जिससे अपराध पर नजर रखी जा सकेगी.

आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए पैनिक बजट दिए जाएंगे, जिनसे सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क हो सकेगा. वहीं, पोल पर लगे डिजिटल बोर्ड रियल- टाइम एयर क्वालिटी डेटा दिखाएंगे और लोगों को फ्री Wifi सुविधा भी मिलेगी. स्पीकर लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से जरूरत पड़ने पर घोषणाएं की जा सकेगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है.

यह भी पढ़े -  मानेसर नगर निगम का स्थायी कार्यालय बनेगा IMT चौक के पास, 104 करोड़ मंजूर

इस तरीके से होगा कार्य

निगम की तरफ से 10 प्रमुख सड़कों को चुना गया है. इसमें सुविधाओं के लिए अलग-अलग विंग चिन्हित किए गए है, जैसे इंजीनियरिंग विंग सड़कों को चिन्हित करेगी, बागवानी विंग द्वारा हरियाली बढ़ाने का कार्य किया जाएगा, बिजली विंग स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बना रही है. इसके लिए चौड़ी और खुली सड़कों का चयन किया गया है. इसके साथ ही शहर में लगभग 100 किलोमीटर सड़कों को मॉडल रोड बनाने की योजना है. शहर में 21 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.