गुरुग्राम में लाखों लोगों का सफर होगा आरामदायक, करोड़ों रुपए से बदलेगी 3 दर्जन सड़कों की तस्वीर

 गुरुग्राम | हरियाणा में सड़क नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में गुरुग्राम में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने एक बड़ी योजना तैयार की है, जिसके तहत शहर की 34 प्रमुख सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा. इस परियोजना पर लगभग 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करना है.

Sadak Road 3

गुरुग्राम में सफर होगा आरामदायक

GMDA के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के अनुसार यह कार्य मुख्य रूप से सेक्टर 24 और सेक्टर 57 तक की सड़कों पर किया जाएगा, जहां रोजाना लाखों लोग आवाजाही करते है. इस परियोजना से बड़ी संख्या में लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. इस योजना में अंतर्गत, सड़कों पर विभिन्न रोड सेफ्टी उपकरण लगाए जाएंगे. टूटे हुए फुटपाथों की मरम्मत और निर्माण कार्य किया जाएगा तथा डिवाइडरों को मजबूत बनाया जाएगा. कई जगहों पर सर्विस रोड की भी मरम्मत की जाएगी ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम को कूड़े के पहाड़ों से मिलेगा छुटकारा, अब वैज्ञानिक तरीके से रोज होगा निस्तारण

समस्या का समाधान

जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कुछ स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा जाएगा. कृष्णा चौक से रेजांगला चौक और धनवापुर रोड जैसे इलाकों में नालों का निर्माण और सुधार किया जाएगा, जिससे बारिश के समय पानी जमा होने की समस्या कम होगी और पैदल चलने वालों को भी सुविधा मिलेगी.

परियोजना के लिए टेंडर जारी किए जा चुके है और ऐसा अनुमान है कि एक से डेढ़ महीने में काम शुरू हो जाएगा. इसे लगभग 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. भविष्य में इस मार्ग पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के संचालन की योजना है, जिससे सर्विस पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. ऐसे में सड़क की मरम्मत के कार्य को अहम माना गया है ताकि लोगों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.