गुरुग्राम | दिल्ली से सटे गुरुग्राम से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर निगम द्वारा सदर बाजार में निर्मित बहुमंजिला पार्किंग के लिए नई दरों को तय कर दिया गया है. यहां पार्किंग के लिए घंटों के हिसाब से शुल्क देना होगा, जिसकी शुरुआत 10 रुपए से होगी.

निजी हाथों में होगा प्रबंधन
हरियाणा प्रदेश की यह पहली ऐसी पार्किंग होगी, जिसके प्रबंधन की कमान 5 साल तक निजी एजेंसी के हाथों में होगी. शहरी स्थानीय निकाय विभाग से प्रस्ताव को अनुमति मिलते ही नगर निगम की ओर से इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद, निजी एजेंसी निगम को सालाना कितनी कमाई करके देगी. उसी के हिसाब से एजेंसी को इस बहुमंजिला पार्किंग के रखरखाव और संचालन का काम सौंपा जाएगा.
इस बहुमंजिला पार्किंग के भवन निर्माण कार्य को पूरा हुए 6 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते इसके रखरखाव और पार्किंग शुरू करने में देरी हो रही है. नगर निगम के अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि इस महीने के आखिर तक पार्किंग को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. इस पार्किंग स्थल को निजी एजेंसी के हाथों में सौंपने के लिए निगम ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया है. वहां से अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
गुरुग्राम में पार्किंग शुल्क
- 1 घंटे से कम 20 से 30 रुपए
- 1 से 2 घंटे 40 से 50 रुपए
- 2 से 4 घंटे 60 से 70 रुपए
- 4 से 6 घंटे 80 से 100 रुपए
- 6 घंटे से ऊपर 100 से 120 रुपए
- मासिक पास 1750 से 2 हजार रुपए
टू- व्हीलर के लिए पार्किंग शुल्क
- 1 घंटे से कम 10 से 20 रूपए
- 1 से 2 घंटे 20 से 30 रुपए
- 2 से 4 घंटे 30 से 40 रुपए
- 4 से 6 घंटे 40 से 50 रुपए
- 6 घंटे से ऊपर 50 से 70 रुपए
- मासिक पास 550 से 600 रुपए
पार्किंग शुल्क (पहले 3 साल)
- 2 घंटे तक 60 रुपए
- 5 घंटे तक 90 रुपए
- 5 से 10 घंटे 200 रुपए
- 10 से 24 घंटे 300 रुपए