खुशखबरी: गुरुग्राम में 5 नई अटल कैंटीन शुरू, श्रमिकों को मात्र 10 रुपए में मिलेगा भरपेट पौष्टिक भोजन

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में स्थित औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) ने मानेसर में 5 और श्रमिक कैंटीन शुरू करने की योजना बनाई है. इसमें मानेसर के सेक्टर 4 व 5 और सेक्टर 8 में कैंटीन शुरू करने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है. इन कैंटीनों में श्रमिकों को चाय के खर्चे पर पेटभर पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी.

Khana Food

गुरुग्राम में श्रमिकों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

HSIIDC के एक अधिकारी ने बताया कि इन कैंटीनों को शुरू करने का उद्देश्य मानेसर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. यहां श्रमिकों को 10 से 15 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि मानेसर में कार्यरत श्रमिकों को सस्ती दर पर अच्छा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है. इन कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा जहां महिलाओं द्वारा पौष्टिक भोजन तैयार किया जाएगा. इससे कुशल प्रबंधन सुनिश्चित होगा और महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. भोजन करने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा. आने वाले दिनों में 20 और नई कैंटीन शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

महंगे खर्चे से मिलेगा छुटकारा

मानेसर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में लाखों की संख्या में श्रमिक और कर्मचारी काम करते हैं. वर्तमान में इन लोगों को भोजन के लिए ढाबों और होटलों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन अब नई अटल मजदूर कैंटीन शुरू होने से उन्हें मात्र 10 रूपए में भरपेट पौष्टिक भोजन का स्वाद मिलेगा. इन कैंटीनों का निर्माण उद्योग भागीदारों और प्रमुख औद्योगिक संघों के सीएसआर सहयोग से किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.