खुशखबरी: गुरुग्राम में आसानी से मिलेगा नया पेयजल कनेक्शन, मात्र 3 दस्तावेज और 1 हफ्ते का लगेगा टाइम

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर की जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम ने नया पेयजल कनेक्शन जारी करने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर शहर के लोगों को बड़ी सौगात दी है. कम दस्तावेज और कम समय में ऐसा करने वाला गुरुग्राम हरियाणा में पहला नगर निगम बन गया है.

Water Pani

सरकारी दफ्तरों की भागदौड़ हुई खत्म

नगर निगम ने बताया कि अब लोगों को पेयजल का नया कनेक्शन लेने या अपने पुराने अवैध कनेक्शन को वैध कराने के लिए सरकारी दफ्तरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. ऑनलाइन जैसी नई सुविधा शुरू होने पर इस पूरी प्रक्रिया को 1 सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले लोगों को पानी का नया कनेक्शन लेने के लिए एक लंबी और जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था जिससे बहुत ज्यादा भागदौड़ और समय की बर्बादी होती थी लेकिन अब इस परेशानी से निजात मिलेगी.

मात्र तीन दस्तावेजों की होगी जरूरत

गुरुग्राम नगर निगम ने आमजन को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. अब केवल आधार कार्ड, संपत्ति कर आईडी और मकान की एक फोटो देकर ही पानी का कनेक्शन आसानी से मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

पेयजल कनेक्शन के लिए गुरुग्राम नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही संपत्ति कर आईडी और आधार कार्ड नंबर दर्ज किया जाएगा तो पूरी जानकारी अपने आप सामने आ जाएगी. इसके बाद आवेदनकर्ता को अपने क्षेत्र के प्लंबर के नाम का चयन करना होगा. बता दें कि शहर में पानी की चोरी रोकने और निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए अधिकृत प्लंबरों को इस खास मुहिम से जोड़ा गया है. इन प्लंबरों को नया कनेक्शन जारी करने पर कनेक्शन शुल्क का 50% हिस्सा (अधिकत्म 1 हजार रुपए तक) प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.