गुरुग्राम के 2 सबसे बिजी चौराहों से खत्म होगा ट्रैफिक जाम, द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनेंगे फ्लाईओवर

गुरुग्राम | दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अति व्यस्ततम दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई है. दोनों फ्लाईओवर के डिजाइन IIT दिल्ली को भेजे गए हैं. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने दावा करते हुए कहा है कि अगले सप्ताह तक वहां से फ्लाईओवर डिजाइन की पुननिरीक्षण रिपोर्ट मिल जाएगी.

Flyover Bridge 2

111 करोड़ रुपए आएगी लागत

GMDA ने बताया कि दादी सती चौक पर 3- 3 लेन और अंबेडकर चौक पर दो-दो लेन के फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई है. करीब 5 महीने पहले इन दोनों फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाई गई थी. इनके निर्माण पर करीब 111 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. इन फ्लाईओवर का डिजाइन द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनाया गया है ताकि आसपास लगते क्षेत्रों की दृश्यता बनी रहें.

वर्तमान समय में इन दोनों चौराहों पर भीषण ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. खासकर दादी सती चौक पर पीक आवर्स के दौरान वाहन निकालते समय लगभग 20 मिनट का समय लग जाता है. एक तो इस चौक पर गोल चक्कर बना हुआ है और दूसरा GMDA ने यातायात पुलिस के आग्रह पर यहां ट्रैफिक सिग्नल लगा दिया है. इस चौक के चारों ओर 3- 3 लेन की सड़क हैं, जो इस चौक के चारों तरफ संकरी हो जाती है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में रात को सफर करना होगा आसान, खराब लाइटों की जगह लगेंगी हजारों नई स्ट्रीटलाइटें

समय की होगी बचत

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण से न केवल यात्रियों के समय में बचत होगी बल्कि प्रदुषण कम करने में भी मदद मिलेगी. फ्लाईओवर बनने से लोग फटाफट अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे और उन्हें बिना ट्रैफिक जाम में फंसे अपने सफर को आसान बनाने में सफलता मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.