गुरुग्राम में 2 हाइवे को जोड़ने के लिए बनेगी नई सड़क, इन गांवों के लोग होंगे मालामाल; करोड़ों रुपए मिलेगी मुआवजा राशि

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड को गुरुग्राम- सोहना रोड से जोड़ने के लिए नई सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 6 गांवों की 276 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी.

Smart Sadak Road

कोर्ट में अटका रहा मामला

भूमि अधिग्रहण विभाग द्वारा साल 2023 में सोहना क्षेत्र के गांव बहरामपुर की करीब 26 एकड़, उल्लावास की 17 एकड़, कादरपुर की 77 एकड़, मैदावास की 50 एकड़, घूमसपुर की 54 एकड़ और बादशाहपुर की 51 एकड़ जमीन के लिए अधिग्रहण नोटिस जारी किए थे. इन नोटिसों के खिलाफ जमीन मालिकों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाने का फैसला सुनाया था. यह मामला 10 साल से ज्यादा लंबे समय तक हाईकोर्ट में विचाराधीन रहा.

HSVP के पक्ष में फैसला

हाल ही में हाईकोर्ट ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) और भूमि अधिग्रहण विभाग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया था कि जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पुरानी नीति के तहत हो सकती है परन्तु जमीन मालिकों को मुआवजा राशि साल 2013 की भूमि अधिग्रहण नीति के अनुसार दी जाएगी.

इस फैसले के बाद अब भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 6 के तहत जमीन मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं. अब धारा 9 के तहत अवॉर्ड घोषित किया जाएगा. मुआवजा वितरण पूरा होने के बाद 150 मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण का काम शुरू किया जायेगा. सोहना रोड से दिल्ली- जयपुर हाईवे (NH- 48) को जोड़ने वाली ग्रेटर एसपीआर परियोजना को लेकर भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

HSVP और भूमि अधिग्रहण विभाग ने इस संबंध में फाइल मुख्यालय भेज दी है. साल 2013 की नीति के तहत जमीन मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा. इसके तहत अकलीमपुर, टीकली, सकतपुर, शिकोहपुर, नौरंगपुर, बाढ गुर्जर, मानेसर और नैनवाल गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

इन दोनों सड़क मार्गों के निर्माण को लेकर HSVP के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को समीक्षा बैठक बुलाई गई है. बैठक में भूमि अधिग्रहण की प्रगति के साथ- साथ वाटिका चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड और वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ निर्माण की भी समीक्षा की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.