पुराने दिल्ली रोड से शीतला माता मंदिर आने वालों की बढ़ेगी परेशानी, 20 दिन बंद रहेगा यह अंडरपास

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां अगले 20 दिन तक अतुल कटारिया चौक पर बने अंडरपास पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है और इस संबंध में कल देर शाम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है.

Sheetla Mata Mandir

अंडरपास पर लगेगी शेड

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुराने दिल्ली रोड पर बने अतुल कटारिया चौक अंडरपास में शेड लगाई जाएगी, जिसके चलते ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहेगा. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से 20 जनवरी तक अतुल कटारिया चौक अंडरपास में वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः रोक रहेगी. इस समयावधि के दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ना होगा.

21 जनवरी से सामान्य होगी आवाजाही

उन्होंने बताया कि अंडरपास के ऊपर शेड नही होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. अब यहां शेड या कैनोपी का निर्माण कार्य 20 दिन तक चलेगा. यह रास्ता दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से शीतला माता मंदिर को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है. इसलिए इस रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों को कुछ दिन रूट डायवर्ट से चलना पड़ेगा. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शेड लगाने का काम पूरा होते ही 21 जनवरी से अंडरपास को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.