गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर बताया है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते दौलताबाद फ्लाईओवर तक सड़क मार्ग पर दोनों साइड निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसके चलते यहां ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहेगा.
गुरुग्राम में 20 फरवरी तक बंद रहेगी सड़क
ट्रैफिक पुलिस ने आगे बताया है कि निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क मार्ग को 20 फरवरी तक बंद कर दिया गया है. ऐसे में जिन वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते गुरुग्राम शहर या रेलवे स्टेशन आदि जगहों के लिए जाना है तो उन्हें वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करना होगा. ऐसे वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रकाश पुरी मंदिर, राजेन्द्र पार्क, धनवापुर अंडरपास व सेक्टर- 9 की सड़क मार्गों का इस्तेमाल करते हुए गुरुग्राम शहर व रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ सकेंगे.
Temporary route diversion due to construction work.
Please follow the diverted route and plan your journey in advance.#TrafficAdvisory #GurugramTraffic #RouteDiversion #DriveSafe pic.twitter.com/JevcOmLn73— Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) January 8, 2026
यहां पर भी शुरू हुआ निर्माण कार्य
झाड़सा के रास्ते पटवारघर के सामने से सेशन हाउस जाने वाले सड़क मार्ग पर सेशन हाउस लालबत्ती पर नगर निगम की ओर से सीवर लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसके चलते यहां कुछ दिनों तक ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहेगा. ऐसे में जिन वाहन चालकों को सेशन हाउस रोड, पुलिस लाइन और पटेल नगर की ओर जाना है तो उन्हें पटवारघर के सामने सड़क मार्ग के रास्ते तिराहे से बाई ओर मुड़कर मोर चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, महावीर चौक से यू- टर्न लेकर सिविल अस्पताल से आगे चलकर बाई ओर सेशन हाउस रास्ते का इस्तेमाल करना होगा.
इस सड़क मार्ग पर काम पूरा होने के बाद सेशन हाउस लालबत्ती के रास्ते झाड़सा की ओर जाने वाली सड़क पर भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. अभी सेशन हाउस लालबत्ती के रास्ते झाड़सा की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा.
