गुरुग्राम को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, यहां पर बनेगा नया फ्लाईओवर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब अंबेडकर चौक से ट्रैफिक जाम के झंझट को मिटाने के लिए 1 किलोमीटर लंबे नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण की लागत लागत लगभग 37 करोड़ है. इसके निर्माण के लिए गुरुग्राम मेट्रो डिवेलपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है. अधिकारियों की मानें तो 15 फरवरी तक टेंडर आवंटित कर दिए जाएंगे जिसके बाद से ही लगभग एक से डेढ साल के अंदर फ्लाईओवर तैयार कर लिया जाएगा.

Flyover Bridge 2

गुरुग्राम को जाम से मिलेगा छुटकारा

ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए GMDA द्वारा 2- 2 लेन का फ्लाईओवर गुरुग्राम- सोहना हाईवे की दिशा में बनाया जाएगा ताकि आमजन को परेशानी ना हो. आने वाले 3 या 4 महीने में अंदर फ्लाईओवर को बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी जिसके बाद 2027 तक फ्लाईओवर तैयार होने की पूरी संभावना है. यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

परियोजना का उद्देश्य

फ्लाईओवर बनाने का मुख्य उद्देश्य चौक पर लग रहे जाम से निजात पाना है जहां खासकर सुबह और शाम के समय वाहनों को सिग्नल पार करने में 10 से 15 मिनट लग जाते है. नया फ्लाईओवर बनने के बाद इस भीड़- भाड़ वाले चौक पर लगने वाला ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा और आमजन को पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.