गुरुग्राम में पानी को लेकर मचेगा हाहाकार, निर्माण कार्य के दौरान फटी मुख्य पाइपलाइन

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर जल संकट गहरा गया है. बता दें कि यहां सेक्टर -47 स्थित बख्तावर चौक के पास खुदाई कार्य के दौरान मुख्य पेयजल पाइपलाइन फटने से शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है. इसके कारण सेक्टर – 42 से लेकर सेक्टर – 75 तक के करीब 34 सेक्टरों और कई आसपास के गांवो में पानी बाधित रहेगी.

Water Pani

गुरुग्राम में निर्माण कार्य के दौरान हुई घटना

यह घटना एक निर्माणाधीन व्यावसायिक परियोजना के दौरान हुई, जब खुदाई करते 1200 MM की एक मास्टर पेयजल पाइपलाइन टूट गई. पाइपलाइन के फटने के तुरंत बाद ही गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने पानी की सप्लाई को रोक दिया. बताया जा रहा है कि इससे लगभग 34 सेक्टरों में पानी की किल्लत पैदा हो गई.

ठेकेदार एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज

इसके बाद GMDA ने ठेकेदार एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज की क्योंकि पाइपलाइन तब टूटी जब ठेकेदार एजेंसी वहां खंभा लगाने के लिए कंस्ट्रक्शन का काम कर रही थी इसीलिए एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इसे अस्थायी तौर से ठीक किया जाएगा, ताकि जल्दी से जल्द पानी की सप्लाई हो सके. इसे सही करने के लिएा मैकेनिकल जॉइंट की जरूरत है इसीलिए इसमें 2 से 3 दिन का समय जरूर लगेगा. फिलहाल, इसे अस्थायी तरीके से ठीक करके पानी की सप्लाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक से खत्म होगा जाम, NHAI बनाएगा 2 एलिवेटेड रैंप

यह कार्य ठेकेदार एजेंसी अपने खर्च पर करेगी और GMDA इसमें सिर्फ तकनीकी सहायता करेगा. इस बीच GMDA ने पानी की सप्लाई शुरू होने को लेकर साफ जानकारी नहीं दी है. लोगों से अपील है कि फिलहाल स्टोर पानी से ही काम चलाएं और मरम्मत कार्य में प्रशासन का सहयोग करें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.