गुरुग्राम को मिलेगा नए एलिवेटेड कॉरिडोर का तोहफा, सुपरफास्ट हो जाएगा NH-48 का सफर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक और बड़ा कदम उठाते हुए वाटिका चौक से दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) तक सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एक सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की योजना बनाई गई है. इस प्रस्तावित योजना के लिए 22 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा और उसके बाद सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली हाई पावर वर्क्स पर्चेज कमेटी की बैठक में टेंडर वर्क अलाॅट किया जाएगा.

Elevated Road

ढाई साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के एक अधिकारी ने बताया कि आगामी दो महीने में इस प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी. वर्क अलॉट होने के बाद लगभग ढ़ाई साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ ही वाटिका चौक पर इंटरचेंज निर्माण की तैयारियां भी चल रही है.

यह इस प्रोजेक्ट का दूसरा चरण हैं. उन्होंने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ ही तेजी से इंटरचेंज निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा. इसके लिए अलग से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी.

यह रहेगा रूट

बता दें कि वाटिका चौक से (NH- 48) तक SPR पर 4.2 किलोमीटर लंबा सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा जिससे द्वारका एक्सप्रेसवे, NH- 48 और गुरुग्राम- सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक संचालन सुगम हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 755 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान जताया गया है. प्रमुख जंक्शनों पर वाहनों के इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर Entry- Exit के लिए टू- लेन के अप और डाउन रैंप बनाए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम की काव्या ने समुद्र की ऊंची लहरों को चीरते हुए बनाया नया रिकॉर्ड, जेली फिश के हमले भी नहीं तोड़ पाए हौसला

GMDA ने बताया कि गुरुग्राम शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और आवाजाही आसान बनाने की दिशा में यह एलिवेटेड कॉरिडोर एक स्थाई समाधान होगा. इससे ग्राउंड लेवल पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी क्योंकि यह वाहनों के लिए एक अतिरिक्त सड़क मार्ग के विकल्प के रूप में विकसित होगा. इससे खासकर पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक जाम से बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.