हरियाणा: टोल टैक्स को लेकर आई राहत भरी खबर, अब इतने किलोमीटर दायरे तक बनेंगे पास

गुरुग्राम | हरियाणा प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. गुरुग्राम- सोहना एक्सप्रेस- वे पर टोल के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग पर विचार करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एनएचएआई अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने एनएचएआई के नए नियमों के बारे में जानकारी साझा की.

TOLL

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा क्षेत्र के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए 315 रुपए में पास बनाने का एनएचएआई का नया नियम आया है. उन्होंने कहा कि पहले यह नियम पांच और फिर 10 किलोमीटर दायरे का हुआ करता था, लेकिन अब यह दायरा बढ़ा कर 20 किलोमीटर कर दिया गया है. नए नियम के अनुसार सुविधा का लाभ लेने वाले पात्र लोगों के जल्द पास बना दिए जाएंगे, ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सके.

डिप्टी सीएम ने कहा कि कल ही उनके संज्ञान में गुरुग्राम- सोहना एक्सप्रेस-वे टोल मुद्दे को लेकर ग्रामीणों से बातचीत हुई थी और इस विषय को लेकर आज एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई थी. उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल हैं. यह कमेटी मौके पर जाकर सारी परिस्थितियों का आंकलन करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.