22 साल बाद बदलेगी अजीत सिंह खेल स्टेडियम की तस्वीर, हरियाणा में खिलाड़ियों को मिलेगी यह सुविधाएं

गुरुग्राम | हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गुरुग्राम (Gurugram) के गांव धनवापुर के अजीत खेल स्टेडियम की प्रशासन ने 22 साल बाद सुध ली है. स्टेडियम की तस्वीर बदलने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम यहां करोड़ों रुपए खर्च करेगा. 12.77 करोड़ रुपये से इस खेल स्टेडियम में बैडमिंटन, स्कवैश, वॉलीबाल, टेनिस कोर्ट सहित अन्य सुविधाएं दी जाएगी.

Stadium Photo

खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधाएं

नगर निगम ने अजीत सिंह खेल स्टेडियम का नवनिर्माण और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम एक प्राईवेट एजेंसी को सौंप दिया है. इस स्टेडियम में पहले से एक हॉल बना हुआ है, लेकिन बिना देखभाल के बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुका है. स्टेडियम में झाड़ियां उग चुकी थी और यहां लोग झुग्गियां बनाकर रह रहे थे, लेकिन अब इनको हटा दिया गया है. यहां पड़े कूड़े- कचरे को भी साफ कर दिया गया है.

पहले नहीं थी सुविधाएं

साल 2003 में धनवापुर गांव की पंचायत ने अजीत सिंह खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया था. छोटे हाल के अलावा कोई अन्य सुविधा नहीं थी. यहां खिलाड़ी सिर्फ जूडो, कराटे और बॉक्सिंग आदि खेलों की प्रैक्टिस करते थे. अब नगर निगम द्वारा स्टेडियम की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत की जाएगी. अब यहां नगर निगम द्वारा बैडमिंटन, स्क्वैश, वॉलीबाल, लॉन टेनिस, टेनिस कोर्ट, एथलीट ट्रैक, शौचालय, पीने का पानी इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

अजीत स्टेडियम में खेल सुविधाएं देने के लिए स्टेडियम का जीर्णाद्धार किया जाना है. इसके लिए एजेंसी को काम सौंप दिया गया है. डेढ़ साल में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है- संजीव कुमार, एक्सईएन नगर निगम गुरुग्राम

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.