गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम जिले के पटौदी- फरुखनगर शहर में निरंतर बढ़ती आबादी, कृषि कनेक्शन और छोटी औद्योगिक इकाइयों के बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए बिजली निगम ने एक पहल की शुरुआत की है. बिजली निगम ने यहां बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए 3 नए 33kV सब-स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है.

इस परियोजना पर लगभग 24 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी.
नया 33kV सब- स्टेशन
वर्तमान में पुरानी 11kV लाइन लंबी होने के कारण उपभोक्ताओं को लो- वोल्टेज, ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. नया 33kV सब- स्टेशन बनने के बाद बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा दूर होगी. नए सब- स्टेशन इस दबाव को करेंगे और बिजली वितरण प्रणाली को बेहतर बनाएंगे.
इस परियोजना के तहत, पटौदी उपमंडल के अंतर्गत दौलताबाद और जसात गांव में और फरुखगर उपमंडल के अंतर्गत सिवाड़ी गांव में 33kV सब- स्टेशन बनाए जाएंगे. इस निर्माण कार्य के दौरान दौलताबाद में लगभग 7 करोड़ रुपए, सिवाड़ी में लगभग 8 करोड़ रुपए और जसात गांव में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत आएगी.
बिजली वितरण प्रणाली मजबूत
आधुनिक तकनीकी के द्वारा इन सब- स्टेशन को मजबूत पावर हाऊस सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इसमें दौलताबाद 33kV सब-स्टेशन को मऊ 220kV स्टेशन से जोड़ा जाएगा. सिवाड़ी सब-स्टेशन को माछरौली और जसात सब- स्टेशन को 132kV गंगायचा स्टेशन से जोड़ा जाएगा. इससे इन क्षेत्रों में बिजली प्रणाली पहले से अधिक मजबूत होगी.
बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार सब- स्टेशनों के लिए लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. खेतों में फसल कटाई के दौरान है, जिससे कार्य में देरी हो रही है, क्योंकि इससे फसलों को नुकसान हो सकता है. जैसे ही कार्य संपन्न होगा वैसे ही लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा.