गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने पहले चरण के मेट्रो निर्माण कार्य के साथ- साथ डिपो निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है. इसके लिए मेट्रो के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके बाद, टेंडर जारी कर दिया जाएगा.
यहां पर बनेगा यार्ड
GMRL द्वारा पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर- 9 तक मेट्रो रूट का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए सेक्टर- 44 की ओर से पिलर निर्माण कार्य प्रगति पर है. इसमें बख्तावर चौक पर अंडरपास की बनाया जाएगा.
योजना के तहत, पहले चरण में सेक्टर- 33 में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाना है. इसके लिए HSVP की ओर से GMRL को 41 एकड़ जमीन दी जाएगी. इस जमीन के कुछ हिस्से पर कोर्ट केस चल रहे हैं, लेकिन इस पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है. दूसरी ओर डिपो के निर्माण कार्य के लिए GMRL सिस्ट्रा एजेंसी से सिविल स्ट्रक्चर तैयार करा रहा है. इसमें डिपो में बनने वाले भवनों समेत अन्य काम शामिल हैं.
मेट्रो यार्ड में होगी यह सुविधाएं
मेट्रो यार्ड में ट्रेनों की पार्किंग, मेंटेनेंस, संचालन और मैनेजमेंट किया जायेगा. इसमें वर्कशॉप शेड बनाया जाएगा, जहां पर ट्रेन की सर्विसिंग, रिपेयर और इंस्पेक्शन जैसे काम होंगे. इसके अलावा लाइट और हेवी मेंटेनेंस- बे बनाए जाएगे.
अंडरफ्लोर व्हील लैथ, एमसीसी रूम/ इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, ट्रेन पार्किंग सुविधाएं, वॉशिंग लाइन, निरीक्षण और टेस्टिंग जोन, पिट लाइन, ट्रैक- मशीन शेड, कंट्रोल और ऑपरेशन सुविधा, सिग्नल और टेलीकॉम रूम, इलेक्ट्रिकल एवं पावर सुविधाएं, सिविल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ बिल्डिंग समेत अन्य कार्य होते हैं. इसी अनुसार, डिपो में भवन समेत अन्य का निर्माण किया जाना है.
