मोबाइल रखतीं हैं, अंगूठी पहनती हैं, आपको करेंगी शर्मिंदा प्रिंसिपल के ऐसे ताने सुनकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी

गुरुग्राम । गुरुग्राम के भोंडसी थाना के अंतर्गत घामरोज गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा ने प्रधानाचार्य की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने इस मामले में प्रिंसिपल मनोज राघव और उनके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. मामले की शिक़ायत 9 अप्रैल को की गई थी लेकिन केस 14 अप्रैल को दर्ज किया गया.

शिव कालोनी निवासी समय सिंह ने बताया कि उसकी भतीजी मोनिका विवेक भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी. आठ अप्रैल को प्रधानाचार्य व उनके भाई ने उसके साथ मारपीट की व गालियां दी. इसके बाद प्रिंसिपल ने फोन करके मोनिका के पिता को स्कूल में बुलाया.

MONIKA
अगले दिन वहां पर प्रिंसिपल मनोज राघव ने मोनिका और उसके छोटे भाई के सामने कहा कि उससे मोबाइल फोन बरामद हुआ है और नाखुन बढ़े हुए हैं, अंगुठी पहने हुए है,आगे चलकर यह लड़की आपको शर्मिन्दा करेंगी. इन परिस्थितियों में हम इसे स्कूल में नहीं पढ़ा सकते. उसी दिन विधालय से घर आने के बाद मायूस होकर मोनिका बिना खाना खाए उपर अपने कमरे में चली गई.

काफी देर तक बुलाने के बाद भी जब मोनिका नीचे नहीं आई तो उसका भाई उसे बुलाने उपर कमरे में गया तो मोनिका कमरे में नहीं थी. उसने देखा कि बाथरूम अंदर से बंद हैं तो उसने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को बताई. परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मोनिका ने चुन्नी से फंदा लगा लिया है. जल्दी से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मोनिका के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

हालांकि परिजनों ने उसी समय थाने में प्रधानाचार्य मनोज राघव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत सीएम विंडो व गृहमंत्री अनिल विज को भी भेजी गई. 13 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर 14 अप्रैल को जब परिवार व आसपास के लोग थाने पहुंचे तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया. वहीं दूसरी ओर कालेज के प्रधानाचार्य ने अपने उपर लगे आरोपों को निराधार बताया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.