रोजाना जाम से परेशान लोगों को राहत, गुरुग्राम में बख्तावर चौक समेत 3 जगह बनेंगे फ्लाईओवर

गुरुग्राम | हरियाणा के मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में हर रोज ट्रैफिक जाम से लोग परेशान रहते हैं, जिनके लिए राहतभरी खबर सामने आई है. दरअसल, शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने एक नई योजना तैयार की है. इसके तहत, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर बख्तावर चौक तक 3 नए फ्लाईओवर बनाई जाएगी. इसे लेकेर अधिकारियों का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद इस पूरे हिस्से में यातायात काफी हद तक सुगम और आरामदायक हो जाएगा.

Flyover Bridge 2

इस योजना को लेकर जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इसमें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान प्रस्तावित फ्लाईओवर और यातायात सुधार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. साथ ही, सुझाव भी प्रदान किए गए.

बनेंगे नए फ्लाईओवर

मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उमंग भारद्वाज चौक और बख्तावर चौक होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क की लंबाई करीब 16 किलोमीटर है जोकि शहर का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है. सुबह और शाम के समय खासकर यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है. 1 घंटे में घर पहुंचने के बजाए वह कभी 3 तो कभी 4 घंटे में इस सफर को पुरा कर पाते हैं. ऐसे में योजना के अनुसार, बख्तावर चौक सहित तीन प्रमुख चौराहों पर 3- 3 लेन वाले फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. इससे जाम की सम्सया चुटकियों में दूर हो जाएगा.

सुभाष चौक पर पहले से फ्लाईओवर मौजूद है जबकि हीरो होंडा चौक पर अंडरपास है. इसके अलावा, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है. उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक के अधिकांश हिस्से में पहले से एलिवेटेड रोड बनी हुई है.

सड़क होगी सिग्नल फ्री

जीएमडीए का लक्ष्य मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर बख्तावर चौक तक के मार्ग को अधिकतम सिग्नल फ्री बनाना है. इससे वाहन चालकों को बार-बार रुकना नहीं पड़ेगा और यात्रा का समय भी कम होगा. अधिकारियों का मानना है कि फ्लाईओवर बनने के बाद इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा. जीएमडीए के चीफ इंजीनियर हेमंत यादव के अनुसार, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर बख्तावर चौक तक 3 नए फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई है. टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.