तेज गर्मी में तपती सड़क पर चलने से मिलेगा छुटकारा, शीतला माता मंदिर में बनेगी रबड़ की सड़क

गुरुग्राम | सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर गुरुग्राम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से श्री माता शीतला श्राइन बोर्ड द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब मंदिर परिसर में RCC सड़क की जगह पर रबर की सड़क तैयार करने का फैसला लिया गया है.

Shitla Mandir Gurugram

गर्मी- सर्दी से मिलेगी राहत

यहां सड़क को सिंथेटिक रबर ट्रैक की तर्ज पर तैयार किया जाएगा और यह कार्य श्राइन बोर्ड की पहल पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से सीएसआर के तहत कराया जाएगा. बता दें कि गुरुग्राम में स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में हरियाणा और दिल्ली ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. श्रद्धालु श्रद्धाभाव से मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से नंगे पैर ही मंदिर तक जाते हैं.

ऐसे में श्रद्धालुओं खासकर बच्चों और महिलाओं को गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप के दौरान तपती सड़क पर चलना बेहद कष्टदायक हो जाता है. टूटी- फूटी सड़क पर नंगे पांव चलने के दौरान कंकड़-पत्थर चुभने से छाले हो जाते हैं. यहां श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए सड़क पर दरी बिछाई जाती है, लेकिन अब इस समस्या का स्थाई समाधान करने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के 5 सेक्टरों में दूर होगी पानी की किल्लत, GMDA बिछाएगा नई पाइपलाइन

जल्द मिलेगी राहत

इसके लिए मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक आरसीसी सड़क की जगह पर रबर की सड़क बनाई जाएगी. पिछले सप्ताह SBI के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. जल्द ही, निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.