गुरुग्राम वाले हो जाएं सावधान, अब बाहर कचरा फेंकने पर लगेगा 1 लाख रूपये का जुर्माना

गुरुग्राम | अगर आप भी हरियाणा के गुरुग्राम जिले में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अब गुरुग्राम जिले में अगर आप अपने घर के आसपास यहां कई भी खुले में कूड़ा डाल रहे हैं, तो आप पर 1 लाख रूपये तक का जुर्माना लग सकता है. इस प्रकार की एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Kuda

लग सकता है जुर्माना

जानकारी देते हुए बताया गया कि परिसर में कचरा निस्तारण नहीं पाए जाने पर भी बल्क वेस्ट जनरेटर पर भी भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसी दिशा में एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है. इस टीम को शहर के विभिन्न जोन में शिफ्ट के अकॉर्डिंग तैनात किया जाएगा. इस टीम में एक्सपर्ट (गनमैन), क्लर्क, एमटीडब्ल्यू, हेल्पर और एसपीओ को शामिल किया गया है. इसी के साथ अवैध डंपिंग करने वाले प्राइवेट और अवैध वाहनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी. इसी के साथ टीम के सदस्य मौके पर ही वाहनों के फोटो और वीडियो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड कर सकेंगे, इस प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी .

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

3  शिफ्ट में लगेगी ड्यूटी

ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर कोई भी अधिकारी अच्छे से काम करता हुआ नहीं मिला, तो उसके खिलाफ सख्ती और जुर्माना भी लगाया जा सकता है. सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 4:00 तक एक शिफ्ट होगी, शाम 4:00 से 12:00 तक दूसरी, 12:00 से सुबह 8:00 तक की तीसरी शिफ्ट होगी. इस प्रकार 3 अलग- अलग सीटों में गनमेन, क्लर्क, हेल्पर, एमटीडब्लू और SPO के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.