गुरुग्रामवासियों को नए साल का तोहफा, यहां बनेगा 50 बेड का नया अस्पताल

गुरुग्राम | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को गुरुग्राम दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विकसित गुरुग्राम महारैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मुकेश शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. इस रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक राजधानी का इंजन बन चुका है.

Hospital Doctor

गुरुग्राम को नए अस्पताल का तोहफा

सीएम नायब सैनी ने विधायक मुकेश शर्मा के विस्तृत मांगपत्र पर गुरुग्राम के समग्र विकास के लिए विभिन्न बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. यहां 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. वहीं, वजीराबाद में पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर 50 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन उपलब्ध होते ही सरकार द्वारा यह कार्य शुरू करवा दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

शुद्ध होगी शहर की हवा

सीएम नायब सैनी ने वजीराबाद गांव में मैत्री वन को शीघ्र पूरा कराने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि विकास की इस दौड़ में प्रकृति संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है जिसके तहत शहर के बीचोंबीच छोटे- छोटे ऑक्सीजन पॉकेट्स और पार्कों का विस्तार किया जा रहा है. यहां पेड़- पौधे लगाएं जाएंगे जिससे शहर को पर्यावरण प्रदुषण से राहत मिलेगी और लोग खुली हवा में सांस ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि समूचे हरियाणा का एक समान विकास करने को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.