गुरुग्राम के इन सेक्टरों में रहने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, 24 मीटर चौड़ी सड़कों का मिलेगा तोहफा

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर के विभिन्न सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें घर से मुख्य सड़क तक संकरे रास्ते से होकर गुजरने की समस्या झेल रहे इन लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने जा रही है. शहर के 50 से ज्यादा सेक्टरों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश सरकार ने 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण की बड़ी योजना बनाई है और हाल ही में पेश किए गए बजट में बतौर वित्त मंत्री सीएम नायब सैनी ने इसकी घोषणा की थी.

Road

जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने बताया कि गुरुग्राम शहर के सेक्टर 58 से लेकर 115 तक यानि 57 सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए 1158 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की तैयारियां शुरू हो गई है. इस सिलसिले में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के स्थानीय अधिकारियों की ओर से जल्द जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर निदेशक कार्यालय को भेजा जाएगा.

इसमें से 574 एकड़ जमीन बिल्डरों से ली जाएगी. यह जमीन रिहायशी और व्यवसायिक कालोनियों का लाइसेंस जारी करने में शामिल हैं. वहीं, 104 एकड़ जमीन ट्रांसफरेबल डिवलेपमेंट राइट्स (TDR) पॉलिसी के तहत मिल जाएगी. अधिग्रहण की राशि बिल्डरों से वसूल की जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम- झज्जर के बीच आवाजाही वाले देखले वैकल्पिक रूट्स, 7 दिन बंद रहेगी यह सड़क

लाखों की आबादी को सीधा फायदा

गुरुग्राम- मानेसर विकास योजना में 24 मीटर सड़कों का निर्माण तो प्रस्तावित किया गया था लेकिन इन सड़कों के निर्माण की दिशा में क़दम नहीं उठाए गए. राजस्व रास्ते पर करीब 650 रिहायशी और व्यवसायिक कालोनियां विकसित करने को लेकर लाइसेंस जारी कर दिए गए थे. इन जगहों पर लाखों की आबादी का निवास शुरू हो चुका था लेकिन संकरे रास्ते होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी. मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचने में लंबा समय लग रहा है लेकिन अब 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण से इन कालोनियों में रहने वाले लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.