सोहना से वाया दमदमा झील होते हुए खेड़ला तक चकाचक होगी सड़क, दो चरणों में पूरा होगा काम

गुरुग्राम | हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश में सड़क नेटवर्क का ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम के सोहना से वाया दमदमा झील होते हुए खेड़ला तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य सालों के इंतजार के बाद आखिरकार शुरू कर दिया गया है. पिछले कुछ सालों से इस सड़क मार्ग के गढ्ढों को भरकर खानापूर्ति की जा रही थी लेकिन अब पूरे सड़क मार्ग को नए सिरे से चकाचक बनाया जाएगा.

Road Sadak

2 चरणों में पूरा होगा काम

साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दमदमा झील पर हुई एक चुनावी रैली में भोंडसी से वाया दमदमा झील सोहना जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और तुरंत प्रभाव से निर्माण की घोषणा की थी. उनकी इस घोषणा के लगभग 4 साल बाद अब इस सड़क मार्ग के नए सिरे से निर्माण के लिए बजट राशि जारी हुई है, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस सड़क को चकाचक बनाने का काम शुरू कर दिया है.

इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में सोहना से वाया दमदमा खेड़ला और दूसरे चरण में भोंडसी से वाया रिठौज खेड़ला तक निर्माण करने की योजना बनाई गई है. अब पहले चरण में लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने का काम शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा वालों को तगड़ा फायदा पहुंचाएगा नया अंडरपास, मात्र 15 मिनट में पहुंच जाएंगे गुरुग्राम

घटिया सामग्री इस्तेमाल

PWD विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. लापरवाही करने वाली कंपनी हो या विभागीय अधिकारी, सबके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. क्षेत्र के कांग्रेस नेता सतबीर पहलवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस सड़क मार्ग के निर्माण में ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.