गुरुग्राम- चंडीगढ़ के बीच नए रूट से दौड़ेगी रोडवेज बस, सफर में बचेगा सीधा 2 घंटे का समय

गुरुग्राम | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. यह बस अर्बन एक्सटेंशन रोड- 2 (UER- 2) से होकर सफर पूरा करेगी. इस नए रूट से यात्रियों को दिल्ली के ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और उनकी यात्रा के समय में सीधे 1 घंटे की बचत होगी.

Haryana Roadways

गुरुग्राम से चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए अन्य बसें दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट और ISBT होते हुए जाती है. इस बस को UER- 2 से संचालित किया गया है. डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि यदि ट्रायल सफल रहता है, तो इस बस को स्थायी तौर पर इसी रूट से चलाया जाएगा. यदि यात्रियों का इस रूट पर अच्छा रिस्पॉन्स रहता है, तो बसों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी जाएगी.

समय और किराया निर्धारित

वर्तमान में गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने वाली बसें दिल्ली ISBT से होकर चलाई जा रही है. इस सफर में 7- 8 घंटे का समय लगता है, लेकिन अब एक बस को UER-2 से चलाया गया है. इस नए रूट से चंडीगढ़ जाने में लगभग 6 घंटे का समय लगेगा. यात्रियों को दिल्ली के ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा. साथ ही, यात्रा के समय में भी भारी बचत होगी. चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा बहुत फायदेमंद साबित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

ट्रैफिक जाम से छुटकारा

गुरुग्राम डिपो ने इस नए बस सेवा का समय और किराया निर्धारित कर दिया है. यह बस गुरुग्राम से रोजाना सुबह सवा 9 बजे रवाना होकर UER- 2 के माध्यम से पानीपत होते हुए लगभग 6 घंटे में चंडीगढ़ पहुंचेगी. इस बस में चंडीगढ़ के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 327 रुपए निर्धारित किया गया है. गुरुग्राम रोडवेज की इस पहल से न केवल ट्रैफिक जाम से छुटकारा और समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को आरामदायक सफर का भी आनंद मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.