हनीप्रीत की ‘तीमारदारी’ पर रोहतक पुलिस को एतराज, मेदांता प्रशासन से कही ये बात

रोहतक । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उपचार के चलते सुनारिया जेल से मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. गुरमीत राम रहीम की नई अटेंडेंट हनीप्रीत को लेकर रोहतक पुलिस को आपत्ति है. सोमवार सुबह हनीप्रीत ने मेदांता अस्पताल में राम रहीम से मुलाकात की. बता दें कि मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हनीप्रीत से मिलने की जिद कर रहा था. प्रबंधन ने काफी विचार-विमर्श करने के बाद हनीप्रीत को उससे मिलने की इजाजत दी.

RAM RAHIM HANNIPREET

हनीप्रीत के मिलने से रोहतक पुलिस को है कड़ा एतराज

हनीप्रीत सोमवार सुबह 8:30 बजे राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची. जहां जांच के बाद उसे अस्पताल परिसर में दाखिल होने की अनुमति मिली. हनीप्रीत 15 जून तक बाबा राम रहीम की देखभाल करेगी. बता दे कि रोहतक पुलिस ने 12 मई की रात पीजीआई में भर्ती होने पर राम रहीम को परिजनों से भी मिलने नहीं दिया था. वहीं अब हनीप्रीत के तीमारदार बनने पर रोहतक पुलिस ने मेदांता अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है.

गुरमीत राम रहीम पिछले काफी समय से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त है. इसी वजह से 12 मई व पिछले 3 जून को भी उन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था. राम रहीम की सुरक्षा में आए डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने मेदांता प्रबंधक को एसओपी और जेल मैनुअल की कॉपी दी. साथ ही चेतावनी भी दी कि राम रहीम से अगर डॉक्टर के अलावा कोई मिलता है तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार होगा.

मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन सुशीला कटारिया की देखरेख में राम रहीम का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल में सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी समेत राम रहीम की पेट की कई अन्य जांच की गई. वहीं सूत्रों के मुताबिक राम रहीम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. लेकिन आरटी -पीसीआर जांच रिपोर्ट उनकी नेगेटिव आई है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा अभी आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.