सपना चौधरी के घर आया नन्हा मेहमान , देर शाम बेटे को दिया जन्म

गुरुग्राम l सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी हरियाणा की मशहूर सिंगर व डांसर सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है. शाम के समय सापना चौधऱी ने गुरुग्राम में बच्चे को जन्म दिया है.

Sapna Choudhary

जानकारी के अनुसार  मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं.सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी बीते कई वर्षो से वीर साहू के साथ रह रही थी.

वीर साहू हरियाणा के बब्बू मान के नाम से भी बहुत अधिक लोकप्रयता हासिल करने में कामयाब रहे हैं.. हरियाणवी सिंगर एवं डांसर सपना चौधरी के काफी गाने प्रसिद्ध है. सपना चौधरी बिग बॉस में भी जा चुकी हैं, सपना ने भोजपुरी और पंजाबी गानों में भी काम शुरु किया था.

Sapna Choudhary 2

सपना की लोकप्रियता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भी सरहाया जाता रहा है.जैसा कि हम सब जानते हैं कि सपना चौधरी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हुई थी लेकिन कोरोना काल के चलते उनकी शादी नहीं हुई थीं, परन्तु आज मशहूर सिंगर व डांसर सपना चौधरी से जुड़ी ख़बरें सामने निकलकर आ रही हैं कि वह माँ बन चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

 

सपना चौधरी अब लॉकडाउन में लगातार मीडिया से दूर रही थी लेकिन हाल ही में किसानों के मामले में उनका एक वीडियो सामने आया था ,जिसमें उन्होंने किसानों के पक्ष में लोगों और मीडिया को सामने आने की मांग की थी जिससे किसानो का पक्ष मजबूत हो सके.