सपना चौधरी ने बनवाया पति वीर के नाम का टैटू, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

गुरुग्राम | हरियाणा की मशहूर डांसर व सिंगर सपना चौधरी लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा अपने सोशल मिडिया हैंडल्स पर तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती हैं. इसी दौरान अब हाल ही में सपना ने एक ओऱ वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति के नाम का टैटू गुदवाती हुई नज़र आ रही है. सपना ने यह टैटू अपनी कलाई पर बनाया है, जो देखने में काफी सुंदर और आकर्षक लग रहा है. सपना चौधरी के सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को डालने के बाद से ही लोग लगातार इस तस्वीर पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. चंद ही मिनटों में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

SAPNA 3

फैंस ने लगाए अंदाजे लेकिन सपना ने नहीं किया कुछ भी बयां

सूत्रों की माने तो सपना के फैन इस टैटू को देखने के बाद से ही लगातार अंदाजा भी लगा रहे हैं कि सपना चौधरी ने यह अपनी पहली सालगिरह पर तोहफे के रूप में अपने पति वीर साहू के लिए बनवाया है, किन्तु, सपना ने इस बात को लेकर अभी तक कोई और बात नहीं कही है. यहां हम आपको बता दें कि सपना चौधरी के सोशल मीडिया पर काफी बड़ी संख्या में फोलोर्स हैं जो उनकी हर तस्वीर व वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ जाते हैं.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 अक्टूबर को 5 ट्रेनों का बदला रूट; सफर से पहले देखें लिस्ट

बीते वर्ष जनवरी माह में हुई थी सपना चौधरी की शादी

अब यह साफ हो चुका है कि सपना चौधरी ने बीते वर्ष जनवरी के माह में वीर साहू से शादी की थी जिसके बारे में सुन कर हर कोई हैरान हो गया था क्योंकि, यह शादी बिल्कुल शांत माहौल में आयोजित की गई थी. किसी को भी शादी की खबर नहीं लगी थी. ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि, वीर साहू के परिवार में किसी का निधन हो गया था. जिस वजह से शादी का आयोजन बिल्कुल शांत तरीके से किया गया था. वहीं, अब इन दोनों का एक बेटा भी है. जिसे सपना ने बीते वर्ष अक्टूबर माह में जन्म दिया है.

दरअसल, अब अगर स्पष्ट शब्दों में सपना चौधरी के टैटू वाले वीडियो की बात करें तो, यह सोशल मीडिया पर लगातार तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सपना चौधरी का अपने पति वीर साहू के प्रति प्यार दिख रहा है. वहीं लोग भी इस कपल की अब जम कर तारीफ कर रहे हैं और ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं.