सपना चौधरी के पति आये सामने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा,साथ ही की बच्चे की पुष्टि

गुरुग्राम I हरियाणा की मशहूर डान्सर सपना चौधरी के घर कल नन्हा मेहमान आया है. दरअसल उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक पर लाइव आकर इस बात की जानकारी दी कि सपना चौधरी एक बेटे की माँ बन गयी हैं. हालाँकि वो लाइव आने के दौरान काफी गुस्से में नजर आए,व उनकी व सपना चौधरी के रिश्ते को लेकर गलत बयानबाजी करने वालों को उन्होने खूब खरीखोटी भी सुनाई,साथ ही कहा कि लोगों को उनकी निजी जिंदगी में हस्तक्षेप करने का कोई हक नही है. वैसे सपना चौधरी ने इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, परन्तु वे माँ बन गयी हैं इसकी पुष्टि हो चुकी है.

Sapna Choudhary 2
दरअसल पिछले साल ही उनकी सगाई अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू से होने की खबर मिली थी,परन्तु शादी को लेकर मीडिया में कोई न्यूज़ नहीं आयी थी. वीर साहू हिसार के रहने वाले हैं जिन्हें हरियाणा के बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है, वो फिल्मों में काम करने के साथ साथ हरियाणवी व पंजाबी गानों में भी नजर आ चुके हैं. ख़बरों के मुताबिक सपना चौधरी पिछले चार साल से वीर साहू को डेट कर रही थी,जिससे उन्होंने इस लांग टाइम रिलेशनशिप को शादी जैसे खूबसूरत बन्धन में बांध दिया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 400 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा, 5 नए एलिवेटेड कॉरिडोर सहित पूरे होंगे यह कार्य

इंस्पेक्टर बनने का था ख्वाब

सपना चौधरी ने बताया कि वो कभी भी स्टेज शो करना नहीं चाहती थी,बल्कि उनका ख्वाब इंस्पेक्टर बनने का था,परन्तु छोटी उम्र में पिता का देहांत होने से घर की जिम्मेदारी सम्भालते हुए 3100 रूपये से स्टेज शो करने की शुरुआत की जहाँ आज उनका एक शो 4 से 5 लाख रुपये तक का होता है. साथ ही सपना पूरे देश मे जगह जगह अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेर चुकी हैं जिससे वो हरियाणा की ही नहीं बल्कि पूरे देश की अत्यंत मशहूर हस्तियों में शुमार हैं, वहीं वो बिग बॉस जैसे शो व बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं.कभी बीते दिनों में वित्तीय संकट से जूझने वाली सपना चौधरी के पास आज कई बड़े शहरों में बंगले व लग्ज़री गाड़ियां हैं, साथ ही वह अब अपने डांसर या हरियाणवी कलाकर की उनकी हस्ती को सहर्ष स्वीकार कर उसकी इज़्ज़त करती हैं.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts