हरियाणा के एनसीआर जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद, देखे आदेश

गुरुग्राम । दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहे प्रदुषण के स्तर को देखते हुए एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने लॉकडाउन लगा दिया है. इन आदेशों के अनुसार एनसीआर क्षेत्र में शामिल हरियाणा के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर व सोनीपत में स्कूल व निर्माण कार्यों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. यह लॉकडाउन अगले आदेशों तक जारी रहेगा.

SCHOOL BUS 2

आदेशों में कहा गया है कि दिल्ली में प्रदुषण स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है और ऐसे में दिल्ली से सटे जिलों में भी इसका प्रभावी असर देखने को मिल रहा है. एनसीआर में शामिल सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाता है और किसी भी तरह के निर्माण कार्य जिससे प्रदुषण स्तर बढ़ने की संभावना है ,उन पर भी तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाती है. इस दौरान बिना प्रदुषण का काम प्लंबर, इंटीरियर डेकोरेशन, कारपेंटर , बिजली का कार्य आदि कामों के लिए पहले अनुमति लेनी होगी.

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने अपने आदेशों में कहा है कि इस दौरान डीजल जनरेटर सेट को चलाने पर भी रोक रहेगी और केवल आपात स्थिति में ही इसे चलाने की अनुमति होगी. उन्होंने बिजली निगम को भी आदेश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि इन क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बाधित न हों और सोसाइटी में जनरेटर चलाने की जरूरत न पड़े.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.