गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित इस प्राइम सेक्टर की बदल जाएगी तस्वीर, सड़क से लेकर ड्रेनेज सिस्टम तक होगा दुरस्त

गुरुग्राम | हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित प्राइम सेक्टर- 43 बहुत जल्द नए स्वरूप में दिखाई देगा. नए साल के पहले महीने यानि जनवरी तक इस सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी. इसके लिए सड़क मार्गों से लेकर ड्रेनेज सिस्टम तक दुरस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा.

Sadak Road

करोड़ों रुपए से होगा सड़कों का नवीनीकरण

गुरुग्राम नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों के नवीनीकरण कार्य हेतु करीब 2.10 करोड़ रुपए की बजट राशि स्वीकृत की गई है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसी तरह 1.40 करोड़ रुपए की धनराशि से तुलसी पार्क ब्लाक की सभी सड़कों को आरएमसी कंक्रीट से तैयार किया जाएगा.

बरसाती पानी की निकासी (ड्रेन निर्माण) के लिए भी 1.60 करोड़ रुपए का एस्टीमेट मंजूर किया गया हैं और टेंडर खुलने के बाद कार्य आवंटन की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा, अन्य ब्लाकों की बिटुमिनस रोड के लिए लगभग 2.30 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार है, जिनकी स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है.

टूटी सड़कों से मिलेगा छुटकारा

सेक्टर- 43 गुरुग्राम की सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति से जूझ रही है. यहां सड़कों पर जगह- जगह गढ्ढों के चलते लोगों का सफर करना दुश्वार हो चुका है. आए दिन हादसे होने का अंदेशा बना रहता है. वहीं, सड़कें टूटी होने के चलते सफाई व्यवस्था भी चरमरा चुकी है. इन्हीं समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद विकास यादव से मुलाकात कर सुधार की मांग रखी थी.

सेक्टर- 43 में लगभग सभी सड़कों के एस्टीमेट स्वीकृत हो चुके हैं, सिर्फ एक प्रस्ताव प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया में है. पिछले 2 महीने में लगभग 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है. अगले 6 महीने में इस वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा- विकास यादव, पार्षद, वार्ड नंबर 22

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.